हल्द्वानी, फरवरी 27 -- बृजेंद्र मेहता हल्द्वानी। हल्द्वानी के जंगल से सटे ग्रामीण इलाकों में बाघ और गुलदारों की बढ़ती मौजूदगी ने दहशत बढ़ा दी है। वन विभाग के ट्रैप कैमरों में कालाढूंगी से रानीबाग तक आठ से दस अलग-अलग बाघों और 50 से अधिक गुलदारों की मूवमेंट रिकॉर्ड हुई है। वहीं, वन्यजीव संरक्षण संस्था डब्ल्यूडब्ल्यूएफ ने भी कुछ माह पूर्व रामनगर वन प्रभाग में 91 बाघ रिकॉर्ड किए हैं। वन अधिकारियों का कहना है कि तेजी से होता शहरीकरण, जंगल की सीमाओं पर बढ़ता अतिक्रमण और वन्यजीवों की संख्या में वृद्धि के कारण मानव-वन्यजीव संघर्ष बढ़ा है। डीएफओ रामनगर ध्रुव सिंह मर्तोलिया ने इन आंकड़ों की पुष्टि करते हुए बताया कि बाघ के मूवमेंट का सामान्य दायरा 50 वर्ग किमी से सिमटकर कई जगह 12-15 वर्ग किमी रह गया है। परिणामस्वरूप जंगल की सीमा में प्रवेश करते ही हमलों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.