रुद्रपुर, मार्च 3 -- किच्छा, संवाददाता। भाजपा नेता संजीव कुमार सिंह के आदित्य चौक स्थित कार्यालय में सोमवार को होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में होल्यारों ने सनातन संस्कृति एवं लोक परंपराओं से जुड़े गीत प्रस्तुत कर माहौल को रंगमय बना दिया। गीत-संगीत के बीच उपस्थित लोग झूम उठे। सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर उल्लासपूर्वक होली की शुभकामनाएं दीं। संजीव कुमार सिंह ने कहा कि होली अधर्म पर धर्म की विजय, शांति और सौहार्द का प्रतीक पर्व है, जो समाज में प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है। इस दौरान पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, कमलेन्द्र सेमवाल, अजय तिवारी, संदीप कुमार, संजीव खन्ना, विवेक दीप सिंह, राजीव सक्सेना, भुवन जोशी, लता सिंह, रेणुका चौधरी, प्रेमलता चौहान, ज्योति गड़िया और ब्रह्मानंद पुरोहित आदि मौजूद रहे। वहीं सांसद प्रतिनिधि वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.