छपरा, मार्च 7 -- छपरा, एक संवाददाता। छपरा नगर प्रशासन ने होल्डिंग टैक्स संग्रह के लिए टैक्स कलेक्टरों को सर्किल आवंटित कर दिया है। वैसे होल्डिंग धारक जो पिछले कई वर्षों से होल्डिंग टैक्स जमा नहीं कर पाए हैं। वे शहर के निर्धारित जगहों पर 31 मार्च तक लगाएं जा रहे कैंप में होल्डिंग टैक्स का मूलधन एक मुश्त जमा कर ब्याज और जुर्माना का 100 % छूट का लाभ उठा सकते हैं। नगर निगम ने टॉप 10 में आने वाले तीन करदाताओं को सम्मानित करने का लक्ष्य रखा है। निगम ने टैक्स कलेक्टरों का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। इनमें रविवार और सरकारी छुट्टी को छोड़कर प्रतिदिन आवंटित सर्किल में टैक्स कलेक्टर मौजूद रहेंगे। सर्किल स्तर पर टैक्स कलेक्टरों की गई है प्रतिनियुक्ति टैक्स कलेक्टर असगर अली अंसारी को 1,3,9,10 सर्किल आवंटित किया गया है।इनका कैंप स्थल भिखारी ठाकुर चौक स...