बांका, फरवरी 27 -- बौंसी, निज संवाददाता। नगर पंचायत क्षेत्र में होल्डिंग टैक्स वसूली को लेकर शुक्रवार को कस्बा मंदार के वार्ड संख्या 14 में विशेष शिविर लगाया गया। शिविर में टैक्स कलेक्टर पंकज गुप्ता, कर्मी प्रीति कुमारी एवं वार्ड पार्षद अमीर पाठक मौजूद रहे। अधिकारियों ने लोगों को समय पर होल्डिंग टैक्स जमा करने के लिए जागरूक करते हुए बताया कि फिलहाल टैक्स भुगतान पर विशेष छूट दी जा रही है। निर्धारित अवधि में टैक्स जमा नहीं करने पर जुर्माना लगाए जाने की भी जानकारी दी गई। शिविर में कई नागरिकों ने मौके पर ही टैक्स जमा कर रसीद प्राप्त की। नगर पंचायत प्रशासन ने आगे भी अन्य वार्डों में ऐसे शिविर आयोजित करने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...