भागलपुर, जून 12 -- सुल्तानगंज, संवाददाता। नगर परिषद सुल्तानगंज में होल्डिंग टैक्स के साथ वसूले जा रहे स्वच्छता शुल्क को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। समाजसेवी विनोद यादव ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अभिषेक आनंद को ज्ञापन सौंपकर स्वच्छता शुल्क वसूली को रद्द करने की मांग की है। आवेदन में लिखा है कि नगर परिषद द्वारा होल्डिंग टैक्स के साथ प्रति वर्ष 300 रुपये स्वच्छता शुल्क लिया जा रहा है। कई करदाताओं से एकमुश्त आठ वर्षों का स्वच्छता शुल्क जमा करने को कहा जा रहा है, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। ज्ञापन प्राप्त करने के बाद कार्यपालक पदाधिकारी ने विचार करने का आश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...