जमशेदपुर, मई 14 -- होल्डिंग टैक्स में 20 प्रतिशत बढ़ोतरी पर सरकार को पुनर्विचार करना चाहिए। जुगसलाई नगर परिषद की अध्यक्ष नौशीन खान ने मंगलवार को यह बात कही। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर सरकार को पत्र लिख रही हैं और बात भी करेंगी। जुगसलाई रेट पेयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सरदार शैलेंद्र सिंह ने होल्डिंग टैक्स वृद्धि के खिलाफ आंदोलन के तहत अध्यक्ष नौशीन खान से उनके आवासीय कार्यालय में मुलाकात की और परेशानी से अवगत कराया। इस दौरान राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्ला खान भी मौजूद रहे। सरदार शैलेंद्र सिंह ने बैठक में फायर ब्रिगेड की एक दमकल को जुगसलाई थाना मैदान में स्थायी रूप से तैनात करने, टाटा स्टील तीन नंबर पावर हाउस गेट के सामने फुट ओवर ब्रिज निर्माण और तेजाब नाला के पक्कीकरण का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि जल्द ही मुख्यमंत्री...