जमशेदपुर, अप्रैल 26 -- होल्डिंग टैक्स 20 प्रतिशत बढ़ने से जुगसलाई के लोगों में आक्रोश है। शुक्रवार को जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में बैठक कर लोगों ने वृद्धि का विरोध किया और एक मंच बनाकर नगर परिषद की नीतियों के खिलाफ आंदोलन करने पर जोर दिया। सरदार शैलेन्द्र सिंह के नेतृत्व में आयोजित बैठक में नगर परिषद क्षेत्र के सौ से ज्यादा लोगों ने भाग लेकर विचार रखा। इससे जुगसलाई की वर्षों पुराना संगठन रेंट पेयर्स एसोसिएशन को फिर से सक्रिय करने के मुद्दे पर ज्यादातर लोगों ने सहमति जताई। सरदार शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि नगर परिषद को ज्ञापन देकर होल्डिंग टैक्स वृद्धि पर पुनर्विचार की मांग की जाएगी। यह भी पढ़ें- भवन नियमितीकरण योजना का अधिकतम लोगों लाभ दिलाएगा चैंबर : मल्होत्रा सुनवाई नहीं होने पर नगर परिषद के समक्ष धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताया जाएगा। राज...