कोडरमा, जून 27 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। झुमरी तिलैया नगर परिषद कार्यालय के सभागार में शनिवार को नगर परिषद अध्यक्ष रमेश हर्षधर की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें राजस्व संग्रह को लेकर समीक्षा की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के राजस्व लक्ष्य व अब तक हुई टैक्स वसूली की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही लक्ष्य के अनुरूप राजस्व संग्रह बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई।

राजस्व संग्रह में तेजी लाने के निर्देश बैठक के दौरान अध्यक्ष रमेश हर्षधर ने जिन वार्डों में अपेक्षाकृत कम राजस्व संग्रह हुआ है, वहां विशेष अभियान चलाकर होल्डिंग टैक्स वसूली में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने शहर के सभी होल्डिंगधारियों से अपील करते हुए कहा कि 30 जून 2026 तक होल्डिंग टैक्स जमा करने पर वित्तीय वर्ष 2026-27 के कर पर 10 प्रतिशत तक की छूट का लाभ दिया जा रहा है। उ...