मुजफ्फरपुर, मार्च 27 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। उत्तर बिहार वाणिज्य एवं उद्योग परिषद के अध्यक्ष श्याम सुंदर भीमसेरीया ने शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा सह नगर विकास मंत्री को पत्र लिखा। इसके माध्यम से होल्डिंग टैक्स के एकमुश्त भुगतान पर मिलने वाली छूट की तिथि को 30 जून तक बढ़ाने की मांग की है। वर्तमान में भुगतान की तिथि 31 मार्च तक निर्धारित है। कहा कि अब भी हजारों शहरवासी टैक्स जमा नहीं कर पाए हैं। तिथि बढ़ने से इन लोगों को सुविधा होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...