लखीसराय, फरवरी 28 -- सूर्यगढ़ा।नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में लगाए गए होल्डिंग टैक्स वसूली शिविर में टैक्स देने के बाद भी रसीद नहीं मिलने की शिकायत की गई है। लोगों ने कहा कि न तो नप कर्मी और न तो वार्ड पार्षद ध्यान दे रहे हैं। पैसे जमा करने के बाद अगले दिन रसीद देने का आश्वासन दिया गया था। कार्यपालक पदाधिकारी राकेश कुमार सोहित ने कहा कि नप कार्यालय में रसीद मिलेगी। कठिनाई होने पर उनसे मिलने के लिए कहा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...