पटना, दिसम्बर 30 -- पटना नगर निगम की ओर से वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत संपत्ति कर एवं कचरा शुल्क की वसूली के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है। एक अप्रैल से 29 दिसंबर तक नगर निगम क्षेत्र के सभी अंचलों में कर संग्रह किया जा रहा है। जो अबतक नगर निगम को 63.15 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है। ऑफलाइन माध्यम से लगभग 29.43 करोड़ एवं ऑनलाइन माध्यम से लगभग 33.88 करोड़ का कर संग्रह किया गया। संपत्ति कर के अंतर्गत इस अवधि में कुल 1,77,503 होल्डिंग्स से कर भुगतान प्राप्त हुआ। इनमें से 1,04,847 होल्डिंग्स की ओर से ऑनलाइन भुगतान किया गया। यह नगर निगम की ओर से अपनाई गई डिजिटल कर प्रणाली की सफलता को प्रमाणित करता है। पाटलिपुत्र, नूतन राजधानी एवं बांकीपुर अंचल में कर संग्रह बेहतर रहा जबकि अन्य अंचलो में भी संतोषजनक वृद्धि दर्ज की गई है। ठोस अपशिष...