नैनीताल, मार्च 2 -- नैनीताल। सेंट जॉन्स स्कूल और रामा मॉन्टेसरी विद्यालय में सोमवार को होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने हर्बल रंगों का प्रयोग कर उत्सव का आनंद लिया। सेंट जॉन्स में मुख्य अतिथि कविता गंगोला ने विजेताओं को पुरस्कृत किया, जबकि प्रधानाचार्य विनीता रावत ने बच्चों को पिचकारियां बांटीं। वहीं, रामा मॉन्टेसरी में नन्हे बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियों के जरिए भारतीय संस्कृति की झलक पेश की। प्रधानाचार्य हिमानी साह ने बच्चों को होली की पौराणिक कथा सुनाई और बताया कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य छात्रों को अपनी परंपराओं से जोड़ना है। यहां पूनम बिष्ट, ज्योति त्रिपाठी, अनीता, आशा, विक्रम सिंह रावत, किरन मेर, लता, रुचि, पल्लवी, हर्षिता, किरन, तुलसी, पूनम रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...