नई दिल्ली, फरवरी 2 -- Holi 2026 : होली भारत के सबसे रंगीन और खुशियों से भरे त्योहारों में से एक है। यह सिर्फ रंग खेलने तक सीमित नहीं है, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और पुराने गिले-शिकवे भुलाने का संदेश भी देता है। फाल्गुन महीने में आने वाली होली को देश के अलग-अलग हिस्सों में फगुआ, धुलेंडी और रंगवाली होली जैसे नामों से भी जाना जाता है। इस साल लोगों के मन में यही सवाल है कि होली 2026 में कब है? साथ ही होलिका दहन की तारीख और शुभ मुहूर्त को लेकर भी कन्फ्यूजन बना हुआ है। आइए जानते हैं, होली और होलिका दहन की सही डेट क्या है- होली 2026 की सही डेट- पंचांग के अनुसार, रंगों वाली होली 4 मार्च 2026, बुधवार को मनाई जाएगी। 4 मार्च को लोग रंग-गुलाल, ढोल-नगाड़े, गीत-संगीत और पारंपरिक पकवानों के साथ होली का त्योहार पूरे जोश और उल्लास के साथ मनाएंगे। यह दिन ...