नई दिल्ली, फरवरी 25 -- होली के दिन घर आए मेहमानों के आगे गुजिया, पकौड़ों के साथ अलग-अलग तरह के पापड़ भी जरूर परोसे जाते हैं। हालांकि इन पापड़ों को बनाने के लिए घर की महिलाओं को इन्हें कई दिन पहले धूप में सुखाकर तैयार करना पड़ता है। लेकिन आपके पास अगर समय की कमी है तो आप बिना धूप के भी क्रिस्पी इंस्टेंट आलू के चिप्स बनाकर तैयार कर सकते हैं। यह चिप्स स्वाद में बाजार के पैकेट बंद चिप्स से कहीं ज्यादा टेस्टी होते हैं। तो चलिए बिना देर किए जान लेते हैं कैसे बस कुछ ही मिनटों में आप हलवाई जैसे कुरकुरे आलू के चिप्स घर की रसोई में बनाकर तैयार कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- ठंडाई के बिना अधूरा है होली का त्योहार, बाजार जैसी रेसिपी के लिए फॉलो करें टिप्सइंस्टेंट आलू चिप्स बनाने के लिए सामग्री -3-4 बड़े आकार के आलू -तलने के लिए तेल -नमक -लाल मिर्च पाउडर -...