कटिहार, मार्च 6 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कटिहार जिले में रंगों का त्योहार होली हर्षोल्लास, उत्साह और आपसी भाईचारे के संदेश के साथ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। सुबह से ही शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक रंग और गुलाल की बौछार के बीच लोगों ने एक-दूसरे को अबीर लगाकर शुभकामनाएं दीं। बच्चों की टोली जहां पिचकारी और रंगों के साथ गलियों में मस्ती करती नजर आई, वहीं युवाओं और बुजुर्गों ने भी मिलकर त्योहार की खुशियां साझा कीं।होली को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए 360 चिन्हित स्थानों पर दंडाधिकारियों के साथ सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी। पुलिस पदाधिकारी लगातार गश्त करते रहे और संवेदनशील माने गए इलाकों में विशेष निगरानी रखी गई। 25 थाना और ओपी क्षेत्र में एक सौ स्थान को संवेदनशील चिह्नित किय...