मधुबनी, फरवरी 27 -- झंझारपुर, जयनगर, हिटी। दो मार्च को होलिका दहन और चार मार्च को रंगों का त्योहार होली है। पर्व की खुशियां अपनों के साथ बांटने के लिए महानगरों में रहने वाले लोग घर लौटने लगे हैं, लेकिन उनके इस सफर में सबसे बड़ी बाधा सीट की मारामारी और कष्टकारी यात्रा बनी हुई है। दिल्ली से झंझारपुर के लिए एकमात्र सीधी सेवा 'आनंद विहार-लौकहा होली स्पेशल' में स्लीपर क्लास का वेटिंग लिस्ट का आंकड़ा अगले चार दिनों के लिए 150 के पार पहुंच गया है। वहीं थ्री एसी में भी वेटिंग 40 से 62 है जबकि टू ऐसी में 39 वेटिंग। सीधी ट्रेन सेवा कम होने का फायदा दलाल जमकर उठा रहे हैं। गुरुवार को चार घंटे की देरी से झंझारपुर पहुंची होली स्पेशल ट्रेन से उतरे एक दंपती ने अपनी व्यथा सुनाई। उन्होंने बताया कि आरक्षित टिकट के लिए उन्हें रेलवे की निर्धारित दर से प्रति य...