हल्द्वानी, फरवरी 26 -- लालकुआं। पूर्वोत्तर रेलवे ने मार्च में चलने वाली होली विशेष ट्रेनों में उपलब्ध सीटों की जानकारी जारी की है। 26 फरवरी की शाम तक कई तिथियों में सीटें खाली हैं। लालकुआं-राजकोट विशेष में एक मार्च को एसी द्वितीय श्रेणी में दो, एसी तृतीय में 370 और स्लीपर में 370 बर्थ उपलब्ध हैं। आठ मार्च को स्लीपर में 295 और 15 मार्च को एसी द्वितीय में 14, एसी तृतीय में 14 और स्लीपर में 464 बर्थ खाली हैं। लालकुआं- कोलकाता विशेष में पांच मार्च को एसी प्रथम श्रेणी में चार, एसी द्वितीय में 59, एसी तृतीय इकोनॉमी में 245 और स्लीपर में 271 बर्थ उपलब्ध हैं। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि त्योहार के मद्देनजर समय से आरक्षण करा लें, ताकि अंतिम समय की परेशानी से बचा जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.