नई दिल्ली, फरवरी 26 -- होली का त्योहार सिर्फ रंगों से भरा नहीं होता बल्कि इसमें खास पकवान भी हर घर में बनाए जाते हैं। मेहमानों के आगे अलग-अलग वैरायटी वाली डिशेस रखने की परंपरा सालों से चली आ रही है। अगर आप इस साल होली पर लोगों को सूजी के गोलगप्पे का स्वाद चखाना चाहते हैं, तो क्विक रेसिपी हम आपको बताने वाले हैं। नेहा वेज डिलाइट्स नाम की कुकिंग ब्लॉगर ने फेसबुक पर वीडियो शेयर कर 2 घंटे में 1000 गोलगप्पे बनाने की टेक्निक शेयर की है। उनका कहना है कि सूजी के गोलगप्पे जल्दी खराब नहीं होंगे और ये आसानी से बन भी जाते हैं। चलिए इन्हें बनाने का तरीका जानते हैं-सूजी के गोलगप्पे बनाने की सामग्री- 250 ग्राम सूजी, आधा कटोरी गर्म रिफाइंड या तेल, गर्म पानी, फ्राई करने के लिए तेल।डो बनाएं सबसे पहले 250 ग्राम सूजी में आधा कटोरी गर्म तेल या रिफाइंड ऑयल डाल ...