नई दिल्ली, मार्च 3 -- होली के त्योहार का मजा और भी दोगुना हो जाता है, जब इस दिन खास पकवान बनते हैं। सुबह से ही मेहमानों का आना-जाना शुरू हो जाता है, ऐसे में हर घर में कुछ ना कुछ तो स्पेशल बनता ही है। आप चाहें तो गरमा-गरम चाय या कोल्ड ड्रिंक के साथ ब्रेड पकौड़े भी सर्व कर सकती हैं। समोसे बनाने में तो फिर भी मुश्किल होती है, लेकिन ब्रेड पकौड़े आसानी से बन जाते हैं। बैटर और फिलिंग बनाते हुए कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखेंगी तो एकदम स्ट्रीट स्टाइल हलवाइयों जैसे ब्रेड पकौड़े रेडी होंगे। शेफ रणवीर बरार ने फुल रेसिपी के साथ-साथ ऐसी ही कुछ टिप्स भी शेयर की हैं, जिससे आपके ब्रेड पकौड़े हर बार परफेक्ट बनेंगे। आइए जानते हैं।ब्रेड पकौड़े बनाने के लिए सामग्री स्ट्रीट स्टाइल ब्रेड पकौड़े बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं - ब्रेड स...