नई दिल्ली, फरवरी 19 -- होली के त्यौहार का एक मजा इस दिन बनने वाले स्नैक्स में भी है। इस दिन के लिए पापड़, चिप्स, मठरी, नमकीन, नमकपारे, गुजिया और भी कई डिशेज बनती हैं। जिनकी तैयारियां होली से 15-20 दिन पहले ही शुरू हो जाती हैं। ऐसे में आप भी अभी से ही कुछ-कुछ चीजें बनाकर रख सकती हैं। नमकीन में कुछ बनाना है तो सूजी के खस्ता नमकपारे बनाकर रख लें, बहुत ही कुरकुरे और चटपटे बनकर तैयार होते हैं। मेहमानों को सर्व करना हो या चाय के साथ एंजॉय करना, ये खस्ता नमकपारे बेस्ट हैं। ये सिंपल नहीं हैं, बल्कि काजू की शेप वाले परतदार नमकपारे हैं, जो खाने में और भी ज्यादा टेस्टी लगते हैं और देखने में भी बढ़िया लगते हैं। तो चलिए फटाफट से इस होली स्पेशल नमकीन डिश की रेसिपी जान लेते हैं।सूजी के खस्ता नमकपारे बनाने के लिए सामग्री होली के लिए मैदा की जगह सूजी के ख...