पटना, मार्च 1 -- पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर में होली के दिन (4 मार्च) से शाम की आरती का समय बदल जाएगा। मंदिर में अब शाम की आरती आधा घंटा विलंब से रात 8 बजे होगी। मंदिर से जुड़े पंडित भवनाथ झा बताते हैं कि फाल्गुन पूर्णिमा से आश्विन पूर्णिमा तक गर्मियों में शाम की आरती 8 बजे करने की परंपरा रही है। वहीं, आश्विन पूर्णिमा से फाल्गुन पूर्णिमा तक ठंड में हनुमान जी की शाम की आरती साढ़े 7 बजे होती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...