सहारनपुर, फरवरी 26 -- शिक्षक नगर में गुरुवार को हुई बैठक में श्री मां बगलामुखी महायज्ञ की तैयारी को लेकर चर्चा की गई। मनीष त्यागी के आवास पर हुई बैठक में भाजपा नेता अभिषेक त्यागी ने बताया कि श्री मां बगलामुखी महायज्ञ पिछले आठ सालों से होली से पूर्व त्रयोदशी तिथि में प्रात: काल बाबा महाकाल का रुद्राभिषेक उपरांत महायज्ञ का शुभारंभ होगा। बताया कि मां महाकाली और बगलामुखी दुष्टों का संहार करने वाली महाशक्ति है। इस अवसर पर ठा. हरवीर सिंह, दीपक वाल्मीकि, राजीव धीमान, शिवम गुप्ता, मनीष त्यागी, मनोज बास्तम, अनुज भरतपुर और अंकित त्यागी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...