हरदोई, फरवरी 27 -- हरदोई। होली पर्व से पहले ऐतिहासिक प्रहलाद कुंड का सौंदर्यीकरण होगा। प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति के संस्थापक अध्यक्ष शिवम द्विवेदी ने शासन को पत्र भेजकर होली से पूर्व प्रहलाद कुंड की साफ सफाई, रंगाई, विद्युत व्यवस्था व भगवान नरसिंह की स्थापित मूर्ति में आई कमियों को सही करने का अनुरोध किया गया था। ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। गौरतलब है कि प्रहलाद कुंड क्षेत्र होली पर्व के अवसर पर आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते है। शासन ने डीएम अनुनय झा को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.