उरई, फरवरी 23 -- उरई। जनपद में होली पर्व को देखते हुए जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने संविदा कर्मियों सहित सभी विभागों के अधिकारियों को एक मार्च तक वेतन भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी व समस्त विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि समन्वय स्थापित कर समय से वेतन आहरण व वितरण की प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाए। इससे कर्मचारियों को त्योहार पर किसी प्रकार की असुविधा न हो। कहा कि वेतन भुगतान में किसी भी प्रकार की शिथिलता या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित अधिकारी अग्रिम रूप से सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कर भुगतान प्रक्रिया समय से सुनिश्चित करें। डीएम ने कहा कि प्रशासन कर्मचारियों के हितों के प्रति संवेदनशील है और त्योहार के अवसर पर सभी को समय से वेतन प्राप्त हो, यह प्राथमिकता में र...