अररिया, मार्च 1 -- अररिया, निज संवाददाता बिहार के शराब माफिया होली से पूर्व शराब इकठ्ठा करने की तैयारी में जुट गए हैं। दूसरे राज्यों से शराब की खेप लगातार बिहार पहुंच रही है।इसी कड़ी में अररिया उत्पाद विभाग की टीम ने एक कार से 211 लीटर विदेशी शराब को बरामद किया है।इस दौरान पुलिस ने मौके से कार चालक और शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब को होली में खपाने की तैयारी थी। उत्पाद विभाग की टीम ने अररिया गलगलिया फोरलेन पर जोकीहाट टोल प्लाजा के पास यह कार्रवाई की।उत्पाद अधीक्षक निरंजन कुमार झा ने बताया कि यह शराब बंगाल से मधेपुरा ले जाया जा रहा था।दरअसल गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने एक मारुती सियाज कार से 211 लीटर शराब बरामद किया है।उत्पाद अधीक्षक निरंजन कुमार झा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि पच्छिम बंगाल से बड़ी मात्रा म...