सहरसा, फरवरी 22 -- सहरसा, हमारे प्रतिनिधि। शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सदर अस्पताल तथा सदर थाना और बिहरा थाना के सीमावर्ती क्षेत्र बिसनपुर के पास होली से पहले पुलिस पिकेट का संचालन शुरू किया जाएगा। प्रशासन की ओर से दोनों स्थानों पर आवश्यक तैयारिया तेज कर दी गई हैं। अधिकारियों के अनुसार, स्थल चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और 28 फरवरी को प्रशिक्षण प्राप्त कर होमगार्ड जवानों के लौटने के बाद पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों की तैनाती कर दी जाएगी। ज्ञात हो कि हाल के दिनों में हुई आपराधिक घटनाओं के बाद सदर अस्पताल की सुरक्षा को लेकर प्रशासन गंभीर हुआ है। अस्पताल परिसर में पिकेट की स्थापना से मरीजों, चिकित्सकों और कर्मचारियों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं बिसनपुर क्षेत्...