लखनऊ, फरवरी 25 -- राज्य सरकार ने बेसिक और माध्यमिक शिक्षा के शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मियों को होली से पहले वेतन व मानदेय देने का आदेश दिया है। स्कूल शिक्षा महानिदेशक मोनिका रानी ने बुधवार को इस संबंध में सभी जिलों को निर्देश भेज दिया है। बेसिक, माध्यमिक शिक्षा एवं साक्षरता निदेशकों के साथ-साथ मध्याह्न भोजन प्राधिकरण के नाम जारी आदेश में कहा गया है कि दो मार्च को होलिका दहन व चार मार्च को रंगोत्सव पर्व होली से पूर्व अपने कार्यालय में कार्यरत सभी अधिकारियों व कर्मचारियों जिनमें स्थाई, प्रतिनियुक्ति, आउट सोर्संग, संविदा हवं दैनिक वेतनभोगियों के वेतन या मानदेय का भुगतान कर दिया जाए। उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने इसका स्वागत करते हुए बताया कि मार्च के पहले ही सप्ताह में होली को देखते हुए प्रदेश के सभी राज्य कर...