लखनऊ, फरवरी 24 -- -मिलावट की सूचना देने को एफएसडीए ने जारी किए नंबर लखनऊ, विशेष संवाददाता। होली के त्योहार पर प्रदेशवासियों को मिलावटी खाद्य व पेय पदार्थों का प्रयोग न करना पड़े, इसके लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत 4.16 लाख लीटर खाद्य तेल सीज किया गया है। वहीं अभी तक की जांच में हानिकारक पदार्थ की मिलावट पाए जाने पर दो खाद्य कारोबारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। मिलावटी खाद्य पदार्थों की सूचना देने के लिए विभाग ने हेल्पलाइन व व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया है। एफएसडीए का मिलावटखोरी के खिलाफ 19 फरवरी से शुरू हुआ यह अभियान 28 फरवरी तक चलेगा। अभियान के तहत विशेष कर खोया, वनस्पति, घी, गुझिया, नमकीन, रंगीन कचरी, दूध, पनीर और खाद्य तेलों की सघन जांच की जा रही है। इस काम में 58 टीमें लगाई गईं हैं। ...