कटिहार, फरवरी 22 -- कटिहार, एक संवाददाता होली के मद्देनजर जिले में खाद्य सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में चर्चा है कि पर्व के अवसर पर मैदा, चीनी, तेल, सूजी और मिठाइयों में मिलावट का कारोबार तेज हो जाता है। हर वर्ष होली और दीपावली पर खाद्य सुरक्षा विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग की ओर से कार्रवाई का दावा किया जाता है, लेकिन ठोस परिणाम सामने नहीं आने की शिकायत भी उठती रही है। इस बार भी विभाग ने सख्ती बरतने की तैयारी शुरू कर दी है। चार जिलों में कटिहार, भागलपुर, बांका समेत एक अन्य जिले-के प्रभार में तैनात फूड सेफ्टी ऑफिसर मोहम्मद इकबाल ने बताया कि अन्य जिलों में होली को लेकर जांच अभियान चलाया गया है और जल्द ही कटिहार में भी विशेष अभियान शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि होली के दौरान मांग बढ़ने के कारण कुछ कारोबारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.