प्रयागराज, फरवरी 27 -- प्रयागराज। स्वायत्त शासन कर्मचारी संघ ने होली से पहले आउटसोर्स कर्मचारियों को पगार देने की मांग की। पगार देने के सिलसिले में संघ के अध्यक्ष रंगा हेला ने गुरुवार को महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी और नगर आयुक्त साईं तेजा को ज्ञापन दिया। महापौर ने संघ अध्यक्ष को शुक्रवार को पगार भुगतान का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में प्रमोद अनुरागी, सीमा, सुनीता, शंकर, पप्पू सुदर्शन, विश्वनाथ, छोटेलाल आदि मौजूद रहे। नगर निगम के मुख्य वित्त अधिकारी आरके शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को कर्मचारियों के खातों में वेतन भेज दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...