प्रयागराज, फरवरी 17 -- महिला एवं बाल कल्याण विभाग की ओर से निराश्रित पेंशन पा रही महिलाओं को होली से पहले ही चौथी किस्त जारी कर दी जाएगी। जिससे त्योहार पर उन्हें परेशानी न हो। इसके लिए शासन ने निर्देश दे दिया है। जिले में एक लाख दो हजार 160 महिलाओं को निराश्रित पेंशन दी जा रही है। चालू वित्तीय वर्ष की ये आखिरी किस्त होगी। विभाग की ओर से पेंशन तीन महीनों के चक्र के पूरे होने पर दी जाती है। इसके पूर्व रक्षा बंधन और दीपावली के अवसर पर त्योहारों के पहले किस्त दी गई थी। जिला प्रबोशन अधिकारी सर्वजीत सिंह ने बताया कि सभी लाभार्थियों का सत्यापन लगभग पूरा हो चुका है। ऐसे में होली के पहले कुल 1,02,160 महिलाओं को 30,64,80,000 रुपये पेंशन के तौर पर डीबीटी (डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर) के जरिए सीधे बैंक खाते में भेजी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.