हापुड़, फरवरी 28 -- होली से पहले हापुड़ के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। रंग बिरंगी पिचकारियों, गुलाल के ढेर, गुब्बारे और कार्टून थीम वाली पिचकारियां दुकानों की शोभा बढ़ा रही है। इन दुकानों पर शनिवार को ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ नजर आई, सबसे ज्यादा युवाओं और बच्चों ने दुकानों पर पहुंचकर खरीदारी की। इसमें सबसे ज्यादा मोदी-योगी का मुखौटा और गुलाल के सिलेंडर शॉट की खास डिमांड रही। होली से पहले ही हापुड़ के बाजार तरह-तरह के रंगों से भर चुके है। इसमें सबसे ज्यादा रौनक गोल मार्केट, रेलवे रोड और चंडी रोड पर नजर आ रही है, यहां हर साल की तरह इस साल भी एक कतार में होली के सामान की अस्थाई दुकान सजाई गई है। इसमें रंग-बिरंगे रंग, अबीर गुलाल, गुब्बारे, तरह तरह की पिचकारियां, हाई प्रेशर गन, बैकअप टैंक पिचकारियां और कलर बम आदि उपलब्ध है। इसमें बच्चे सबसे...