पूर्णिया, फरवरी 23 -- कसबा, एक संवाददाता। कसबा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक टाटा मैजिक में छिपा कर ले जा रहे विदेशी शराब सहित मैजिक को पकड़ा। मैजिक पर सवार दो तस्कर को भी धर दबोचा। घटना की जानकारी देते हुए कसबा थानाध्यक्ष ज्ञानरंजन ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक मैजिक में तस्कर शराब को छिपाकर सड़क मार्ग होते हुए ले जा रहे हैं। सूचना पर कसबा पुलिस दलबल के साथ फुलवड़िया- श्रीनगर सड़क मार्ग के फुलवड़िया रेलवे गुमटी के पास जांच शुरू की। जांच के क्रम में शक के आधार पर जब मैजिक को रोककर जांच की गई तो उसमें विदेशी शराब बरामद हुई। मौके पर दो तस्कर को भी धर दबोचा गया। शराब के साथ मैजिक गाड़ी को जब्त कर थाना लाया गया। जांच के क्रम में कुल 62.250 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। वहीं पकड़ाये तस्करों में 31 वर्षीय अभय दास एवं 23 वर्षीय सूरज क...