नई दिल्ली, मार्च 3 -- दिल्ली पुलिस ने होली के त्योहार के दौरान अवैध गतिविधियों और हुड़दंग पर नकेल कसने के लिए 1 और 2 मार्च को ऑपरेशन आघात 4.0 चलाया। इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य शराब तस्करों, ड्रग पेडलर्स और आदतन अपराधियों को त्योहार की आड़ में अपराध करने से रोकना था। संयुक्त आयुक्त संजय कुमार जैन ने इस ऑपरेशन को बेहद सफल बताते हुए जानकारी दी कि पुलिस ने करीब 4,000 संदिग्धों को हिरासत में लिया, जिनमें से 975 से ज्यादा लोगों के खिलाफ प्रिवेंटिव एक्शन के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस की इस मुस्तैदी ने साफ कर दिया है कि राजधानी में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। अभियान के दौरान पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम, आर्म्स एक्ट, दिल्ली उत्पाद शुल्क अधिनियम और जुआ अधिनियम के तहत व्यापक कार्रवाई की। संयुक्त आयुक्त के अनुसार,...