बुलंदशहर, फरवरी 26 -- होली पर्व के मद्देनजर मिलावटी व असुरक्षित खाद्य पदार्थों पर शिकंजा कसने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने गुरुवार को जनपद में व्यापक अभियान चलाया। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, लखनऊ के आदेश एवं जिलाधिकारी के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में सिकंदराबाद स्थित एक वेयरहाउस सहित कई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर कुल 9 नमूने संग्रहित किए गए। वेयरहाउस पर छापा, पांच नमूने भरे तहसील सिकन्द्राबाद स्थित एक वेयरहाउस पर छापेमार कार्रवाई के दौरान भंडारित खाद्य पदार्थों के पांच नमूने लिए गए। इनमें गाय का घी, चिली सॉस, मल्टी सोर्स खाद्य तेल, शहद तथा कच्ची घानी सरसों तेल शामिल हैं। मौके पर मौजूद स्टोर मैनेजर इन खाद्य पदार्थों के बिल प्रस्तुत नहीं कर सके। उन्होंने बताया कि बिल संबंधी जानकारी कंपनी के मुख्य कार्यालय ...