रुद्रपुर, मार्च 1 -- रुद्रपुर, संवाददाता। आबकारी विभाग ने रविवार को जंगल में धधक रही कच्ची शराब की छह भट्ठियां ध्वस्त कर दी। कार्रवाई के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ छापेमारी की गई। पुलिस ने कुल 20 मुकदमे दर्ज करते हुए 18 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। अभियान में 401 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई, जबकि 6 अवैध भट्ठियों को जमींदोज कर दिया गया। 27 हजार लीटर से अधिक लहन को मौके पर ही नष्ट कर दो वाहनों को भी जब्त किया गया। कोतवाली बाजपुर और गदरपुर क्षेत्र में पुलिस को सबसे बड़ी सफलता मिली, जहां भारी मात्रा में लहन नष्ट किया गया और कई भट्ठियों को तोड़ा गया। काशीपुर, किच्छा, सितारगंज, नानकमत्ता और खटीमा में भी कार्रवाई की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...