संभल, फरवरी 23 -- होली और आगामी त्योहारों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने जनपद में मिलावटखोरी के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। शनिवार और रविवार को गुन्नौर व धनारी क्षेत्र में कई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर जांच की गई। कार्रवाई के दौरान गंदगी और मानकों की अनदेखी पाए जाने पर एक मिठाई निर्माण इकाई को बंद कराया गया, जबकि कई नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। धनारी थाना क्षेत्र के मिरावटी गांव में प्रेमपाल पुत्र शिवराज की रसगुल्ला निर्माण इकाई पर छापा मारकर निरीक्षण किया गया। यहां 250 किलोग्राम सफेद रसगुल्ले गंदे हालात में रखे मिले, जिन्हें मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। इकाई का संचालन अगले आदेश तक बंद रखने के निर्देश दिए गए और रसगुल्लों का नमूना जांच के लिए भेजा गया। वहीं रजपुरा क्षेत्र के एक किराना स्टोर की जांच में साफ-सफाई की कमी और अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.