लखनऊ, मार्च 1 -- लखनऊ, संवाददाता। होली से ठीक पहले तेल विपणन कंपनियों ने कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (19 किलो) की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी है। इस बार सिलेंडर के दाम में 28 रुपये का इजाफा किया गया है। नई दरें रविवार सुबह छह बजे से लागू हो गई हैं। हालांकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर (14.2 किलो) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे घरेलू उपभोक्ताओं को राहत मिली है। तीन माह में 188 रुपए महंगा हुआ सिलेंडर नई दरों के अनुसार लखनऊ में 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर की खुदरा कीमत अब 1891 रुपये हो गई है, जो पहले 1863 रुपये थी। इस वर्ष की शुरुआत से अब तक कॉमर्शियल सिलेंडर के दामों में कुल 188 रुपये की वृद्धि हो चुकी है। जनवरी में 111 रुपये, फरवरी में 49 रुपये और अब मार्च में 28 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। लगातार तीसरी बार हुए इजाफे से होट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.