बिजनौर, मार्च 5 -- बिजनौर। जिले में होली से अगले दिन पुलिसकर्मियों ने पुलिस लाइन व थानों में जमकर होली खेली। पुलिस कर्मियों ने डीजे पर जमकर डांस किया और एक-दूसरे पर जमकर रंगों की बौछार की। होली का त्योहार शांतिपूर्वक संपंन होने पर जिला पुलिस ने गुरूवार को होली का त्योहार मनाया। पुलिस लाइन व जिले के थानों में पुलिसकर्मियों ने जमकर होली खेली। पुलिसकर्मियों ने जमकर डीजे पर डांस किया।रिजर्व पुलिस लाइन्स होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रिया पत्नी अभिषेक झा एसपी, डा. कृष्ण गोपाल सिंह एएसपी सिटी, प्रकाश कुमार एएसपी देहात, वान्या सिंह एडीएम पत्नी संग्राम सिंह सीओ सिटी ने पुलिस लाइन में रहने वाले पुलिस परिवार व बच्चों के साथ होली खेली। सभी ने एक दूसरे के साथ रंग और गुलाल लगाकर होली की खुशियां साझा की। इस आयोजन ने पुलिस परिवार ...