हल्द्वानी, मार्च 6 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। कुंवरपुर गौलापार के देवला तल्ला क्षेत्र में आयोजित होली मिलन समारोह के दौरान ईमानदारी की प्रेरणादायक मिसाल देखने को मिली। सामाजिक कार्यकर्ता हरेंद्र क्वीरा के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में एक महिला का लाखों रुपये कीमत का सोने का मंगलसूत्र गिर गया, जिसे क्वीरा परिवार ने खोजकर सकुशल लौटा दिया।देवलातल्ला निवासी हरेंद्र क्वीरा के घर पर बुधवार दोपहर करीब 12 बजे से शुरू हुए होली मिलन समारोह में क्षेत्र के कई लोग शामिल हुए थे। इसी दौरान गांव के ही फार्मासिस्ट गौतम बिष्ट की पत्नी नेहा बिष्ट का करीब सवा दो तोले का सोने का मंगलसूत्र अचानक कहीं गिरकर खो गया। मंगलसूत्र गायब होने का पता चलते ही नेहा बिष्ट और उनके परिवार के लोग काफी परेशान हो गए और करीब छह घंटे तक लगातार तलाश करते रहे, लेकिन सफलता नहीं म...