सहरसा, फरवरी 28 -- पतरघट। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर पस्तपार थाना परिसर में शुक्रवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष विजय कुमार पासवान ने की। उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए होली मनाने की अपील की। बीडीओ इन्द्रदेव कुमार निराला एवं सीओ प्रिंस प्रकाश ने विधि-व्यवस्था की विस्तृत जानकारी लेते हुए कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की हुड़दंग या अशांति फैलाने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। डीजे बजाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.