पलामू, मार्च 1 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली एवं रमजान पर्व मनाने लेकर रविवार को चैनपुर एवं सदर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनप्रतिनिधि, ग्रामीण व दोनों समुदाय के गणमान्य लोग शामिल हुए। चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने कहा कि होली भाईचारे और एकता का पर्व है, जिसे मिलजुल कर मनाने की जरूरत है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी को जबरन रंग न लगाया जाए। हुड़दंग करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। फुहड़ गाने व तेज साउंड में डीजे बजाने पर रोक रहेगी। शराब पर सख्त प्रतिबंध रहेगा और नशे में उपद्रव करने वालों पर कठोर कार्रवाई होगी। बैठक में रूपेश कमलापुरी, केके सोनी, अनिल विद्यार्थी, रंजीत तिर्की समेत कई लोग उपस्थित थे। वहीं सदर थाना परिसर में होली मिलन समारोह के साथ शांति समिति की बैठक ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.