लातेहार, मार्च 2 -- बालूमाथ,प्रतिनिधि। होली और रमजान पर्व के मद्देनज़र बालूमाथ प्रखंड प्रशासन ने क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने को लेकर फ्लैग मार्च निकाला गया। थाना चौक से शुरू हुआ यह फ्लैग मार्च मुख्य बाजार होते हुए प्रमुख सड़कों से गुजरा। थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार के नेतृत्व में निकाले गए फ्लैग मार्च के दौरान आमजन को भाईचारे और आपसी सद्भाव के साथ त्योहार मनाने का संदेश दिया गया। प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया कि किसी भी प्रकार का हुड़दंग, असामाजिक गतिविधि या कानून व्यवस्था भंग करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। थाना प्रभारी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि होली और रमजान जैसे पवित्र पर्व आपसी प्रेम और सौहार्द के प्रतीक हैं। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस पदाधिकारी देवेंद्र कुमार,अमित कुमार,धीरज सिंह, विनय शर्मा सहित सशस्त्र प...