बुलंदशहर, मार्च 1 -- होली पर्व व रमजान को लेकर पुलिस प्रशासन ने नगर में पैदल मार्च निकाल लोगों को सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारा के साथ त्योहार मनाने का आह्वान किया। सोमवार को नगर में सीओ विकास प्रताप सिंह चौहान के निर्देशन में कोतवाली पुलिस प्रशासन ने नगर के तहसील रोड शिव चौक, मुख्य बाजार, मेहंदी बाग, बुलंदशहर बस स्टैंड तक पैदल मार्च निकाला। सीओ विकास प्रताप सिंह चौहान ने कहा कि इजराइल, ईरान के हुए युद्ध को लेकर होली पर्व व रमजान को सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारा के साथ मिलकर मनाने की अपील की। पैदल मार्च का उद्देश्य है कि त्यौहारों पर असामाजिक तत्वों पर पुलिस प्रशासन का दबाव बनाना है, जिससे त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सकें। पुलिस के पैदल मार्च में कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शर्मा, क्राइम इंस्पेक्टर राजवीर सिंह, एसएसआई केदारनाथ राय, एस...