औरैया, मार्च 1 -- औरैया, संवाददाता। आगामी होली पर्व एवं रमजान माह को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को जिलाधिकारी औरैया एवं पुलिस अधीक्षक औरैया ने संयुक्त रूप से जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने कोतवाली औरैया, थाना अजीतमल एवं थाना फफूंद पुलिस बल के साथ कस्बा खानपुर, दलेलनगर तथा कस्बा फफूंद के मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, बाजारों एवं भीड़भाड़/संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त की। इस दौरान ड्रोन कैमरों के माध्यम से भी निगरानी रखी गई, ताकि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल नजर रखी जा सके। जिलाधिकारी डा. इंद्रमणि त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने आमजन से त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। साथ ही अफवाहों पर ध्यान न द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.