बक्सर, मार्च 1 -- पेज चार पर बॉटम ----- निर्णय शांति समिति की बैठक में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोग भी शामिल हुए त्योहारों की मूल भावना आपसी प्रेम और सौहार्द को मजबूत करना है महत्वपूर्ण स्थलों पर दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों की ड्यूटी फोटो संख्या- 11, कैप्सन- रविवार को डुमरांव थाना परिसर में शांति समिति की बैठक में शामिल एसडीओ राकेश कुमार, बीडीओ संदीप पांडेय, इओ राहुलधर दुबे व अन्य। डुमरांव, संवाद सूत्र। होली, रमजान और आगामी ईद पर्व को लेकर अनुमंडल प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। पर्वों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को डुमरांव थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीओ राकेश कुमार व डीएसपी पोलस्त कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहे।...