रांची, फरवरी 28 -- रांची, संवाददाता। आर्थिक संकट से जूझ रहे एचईसी के कर्मचारियों को होली और रमजान से पहले बड़ी राहत मिलने जा रही है। हटिया प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन (इंटक) के महामंत्री सह इंटक के राष्ट्रीय संगठन सचिव लीलाधर सिंह ने बताया कि आगामी सोमवार को कर्मचारियों को एक माह का वेतन भुगतान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वित्तीय तंगी के बावजूद यूनियन के आग्रह और होली व रमजान के पर्व को ध्यान में रखते हुए प्रबंधन ने यह निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार से अपेक्षित आर्थिक सहयोग और बैंक गारंटी नहीं मिलने के बावजूद एक माह का वेतन भुगतान करने का फैसला सराहनीय है। 26 माह का वेतन बकाया, फिर भी जारी है उत्पादन लीलाधर सिंह ने बताया कि पिछले कई महीनों से कर्मियों को आधे माह का वेतन ही मिल रहा था, जबकि एचईसी कर्मियों का लगभग 26 माह का वेतन अब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.