उरई, मार्च 1 -- माधौगढ़। होली और रमजान पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से उपजिलाधिकारी राकेश कुमार सोनी, पुलिस क्षेत्राधिकारी अम्बुज सिंह, आबकारी निरीक्षक आजाद कुमार एवं प्रभारी निरीक्षक विकेश बाबू ने माधौगढ़, रामपुरा व ऊमरी समेत क्षेत्र की समस्त देशी व अंग्रेजी शराब की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने लाइसेंस, स्टॉक रजिस्टर, मूल्य सूची, सीसीटीवी कैमरे तथा अन्य अभिलेखों की गहन जांच की और दुकानदारों को शासन के नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि होली में किसी भी प्रकार की हुड़दंग, अवैध शराब की बिक्री या ओवररेटिंग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमों के उल्लंघन पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी...