सिद्धार्थ, फरवरी 28 -- इटवा। आगामी होली और रमजान माह के दौरान ईद-उल-फितर को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार शाम डीएम शिवशरणप्पा जीएन और एसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने इटवा पुलिस के साथ इटवा कस्बे में पैदल गश्त और रूट मार्च किया। पैदल मार्च कस्बे के प्रमुख मार्गं, बाजार क्षेत्र और संवेदनशील स्थानों से होकर गुजरा। इस दौरान डीएम ने व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों से संवाद कर शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। डीएम ने कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह या अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसपी ने पुलिस बल को सतर्क रहकर नियमित गश्त बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी तरह की भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें और समस्या होन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.