चम्पावत, जनवरी 29 -- लोहाघाट। लोहाघाट में महाशिवरात्रि और होली रंग महोत्सव के आयोजन को लेकर एक फरवरी को बैठक का आयोजन किया जाएगा। श्रीराम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता और महासचिव मुकेश साह ने बताया कि बैठक अपराह्न तीन बजे से रामलीला मैदान में होगी। जिसमें महाशिवरात्रि और होली रंग महोत्सव को भव्य बनाने पर लोगों की राय ली जाएगी। उन्होंने लोगों से बैठक में शामिल होने की अपील की है। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...